विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया

By JagranEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 09:05 PM (IST)

जागरण संवाददाता मोदीनगर सारा रोड के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया
सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, मोदीनगर:

सारा रोड के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराकर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। बड़ी तादाद में गोविदपुरी सारा रोड के लोग शुक्रवार को तहसील पर एकत्र हुए। उन्होंने सारा रोड के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कहा कि सड़क बनने के तुरंत बाद ही उखड़ रही है। लोगों ने यह भी कहा कि लंबे समय बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। ऐसी स्थिति में घटिया निर्माण सामग्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर अधिवक्ता नकुल त्यागी, सभासद प्रदीप बांगवा, प्रदीप तायल, पूर्व सभासद लोकेश ढोडी आदि अनेक लोग मौजूद रहे। एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। गुणवत्ता में सुधार कराया जाएगा। लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -नहीं हुआ डिडौली मार्ग का निर्माण: सौंदा से डिडौली को जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। इसमें गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग में कंक्रीट होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके निर्माण की मांग को लेकर लोग लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत मिल चलने के बाद होती है। भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली से गन्ने को मिल ले जाने के दौरान कई बार पलटने की स्थिति हो जाती है। इतना ही नहीं, दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे के शिकार भी हो रहे हैं। डिडौली के सुशील त्यागी ने बताया कि अब इसको लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं है।