सलीम वास्तिक पर दरिंदगी: 3 मिनट 39 सेकंड का वीडियो दहला देगा, एनकाउंटर में मारे गए जीशान-गुलफाम के पिता को नहीं दुख!
यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर मजहबी कट्टरता के चलते जीशान और गुलफाम ने जानलेवा हमला किया, जिसका उद्देश्य सिर तन से ...और पढ़ें

सलीम पर हमले के दौरान उनके ऑफिस में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे का एक 3 मिनट 39 सेकेंड का वीडियो सामने आया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। मजहबी कट्टरता व कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमला सिर तन से जुदा करने के लिए ही किया गया था। पुलिस सूत्र भी इस बात का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही सलीम पर हमले के दौरान उनके ऑफिस में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे का एक 3 मिनट 39 सेकेंड का वीडियो सामने आया है।
आरोपित जीशान व उसके भाई गुलफाम ने बड़े ही बेरहमी से हमला किया। वीडियो दिल दहला देने वाली है, वह कर किसी को विचलित कर सकती है। आरोपितों ने भयावता के साथ व वीभत्स तरीके से हमला किया। तीन मिनट तक हमले के दौरान आरोपित गला काटने को ही आतुर रहे।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सलीम अपने ऑफिस में रखे हुए सोफे पर कंबल ओढ़कर लेटे हुए हैं, दोनों आरोपित हेलमेट लगाकर ऑफिस में दाखिल होते हैं और कुछ बोलते हैं। जीशान ने सफेद कुर्ता पयजामा जबकि गुलफाम ने हरा कुर्ता व सफेद पयजामा पहना हुआ है। उनके दाखिल होने के बाद सलीम दोनों को बैठने के लिए बोलते हैं लेकिन इतने में जीशान अपनी जैकेट की जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर गुलफाम के साथ उनपर हमला करता है।
हमलावरों ने सबसे पहले किया गला काटने का प्रयास
इसके बाद सलीम उनसे बचने का प्रयास करते हैं और उनका मुकाबला करते हैं। आरोपित उनके गले पर सबसे पहले हमला करते हैं और गला काटने का प्रयास करते हैं। सलीम किसी तरह से अपने गले को सीने से लगाकर उल्टे हो जाते हैं। इसके बाद जीशान गुलफाम से उन्हें सीधा करने के लिए कहता है।
गुलफाम पास में रखे एक कांच के फूलदान से सलीम पर ताबड़तोड़ हमला करता है लेकिन वह सलीम को सीधा नहीं कर पाते। इसके चलते आरोपित उनका सिर धड़ से अलग नहीं कर पाए।
आरोपितों ने कांच के फूलदान से भी ताबड़तोड़ हमले किए और कट्टरपंथी बातें बोलते रहे। इस दौरान सलीम के शोर मचाने पर आराेपित गेट भी बंद कर देते हैं, बाहर लोग देखने के लिए आते हैं लेकिन आरोपितों को देखकर लोग वहां से भाग जाते हैं। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए चेतावनी जारी की।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने चार दिन के भीतर ही दोनों आरोपितों को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया। ज्ञात हो कि पिछले कुछ सालों में इस तरह से बेरहमी से हमला कर हत्या करने वाले कई मामले सामने आए हैं। सभी हमले कट्टरपंथियों द्वारा किए गए। लखनऊ में कमलेश तिवारी के सीने व ऊपरी हिस्से पर ताबड़तोड़ 15 जगह चाकू से वारकर व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही राजस्थान में कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
पिता के चेहरे पर नहीं है दो बेटों की मौत का शिकन
जीशान व गुलफाम के पिता बुनियाद अली का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमे वीडियो में वह मीडिया से बात कर रहे हैं लेकिन उनके चेहरे पर दो बेटों की मौत के बाद भी शिकन नहीं है। मीडियाकर्मी उनसे चेहरे पर शिकन नहीं होने के बारे में पूछते भी हैं, इस पर वह जवाब देते हैं कि बिल्कुल सही।
तारीख बताऊं क्या इस्लाम की?, हुसैन ने 72 लाशें अपने कंधे पर बैठाई थीं, अगर वो टूट जाते तो?, इसके साथ ही वह बोल रहे हैं कि घटना में उनके बेटे अकेले थे, कोई तीसरी व्यक्ति शामिल नहीं है। जबकि पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी बता रही है।
सलीम की हालत अस्पताल में बनी हुई है गंभीर
सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने बताया कि उनके पिता की हालत अभी भी अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। अभी उन्हें आइसीयू में ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम देओघर संस्था उनके पिता के इलाज का खर्च उठा रही है। यदि कोई उनके पिता की मदद करना चाहता है तो इसी संस्था से संपर्क कर सकता है।
विधायक ने सीएम योगी से मुलाकात कर जताया आभार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सलीम पर हुए हमले के दोनों आरोपितों को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में ढेर करने के बाद मुलाकात कर इस कार्रवाई पर उनका आभार जताया। विधायक ने एक्स पर की पोस्ट से इसकी जानकारी दी है।
