गाजियाबाद: लड़की को लेकर फरार हुआ बेटा, पुलिस के सवालों से तंग आकर मां ने दी जान
साहिबाबाद में बेटे के साथ किशोरी के भागने के मामले में लड़के की मां ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
बेटे के साथ किशोरी के भागने के बाद मां ने की आत्महत्या।
पुलिस और किशोरी के स्वजनों पर उत्पीड़न का आरोप।
टीला मोड़ थाने के सामने शव रखकर किया गया प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से पुत्र के साथ गई किशोरी के मामले में युवक की मां ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
घटना से नाराज स्वजन ने टीला मोड़ थाने के सामने शव को रखकर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया। मौके पर कई थानों का पुलिसबल तैनात किया गया है।
क्या है परिवार का आरोप?
स्वजन का आरोप है कि किशोरी के स्वजन व पुलिस उनका उत्पीड़न कर रहे थे और कई बार बदतमीजी की। इससे परेशान होकर महिला ने जान दी है।
टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी 27 सितंबर को लापता हुई थी। किशोरी के स्वजन ने एक युवक पर उसे भगा के ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तनाव में थी महिला
युवक की मां व स्वजन पर किशोरी के स्वजन व पुलिस दबाव बना रहे थे। इसको लेकर महिला काफी तनाव में थी। इसके चलते 30 सितंबर की रात महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी शुक्रवार रात मौत हो गई।
थाने के सामने रखा शव
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर शव घर पहुंचा तो स्वजन ने शव को थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। स्वजन का आरोप है कि किशोरी को बरामद करने की मांग को लेकर पुलिस व किशोरी के स्वजन ने उनका जमकर उत्पीड़न किया।
