साहिबाबाद में प्रेमी के चक्कर में बहू ने ससुर पर ताना चाकू, वीडियो बनाने पर देवर का मोबाइल तोड़ा
साहिबाबाद में एक बहू ने अपने 71 वर्षीय ससुर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की और देवर का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
बहू ने 71 वर्षीय ससुर पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया।
देवर द्वारा वीडियो बनाने पर बहू ने उसका मोबाइल तोड़ दिया।
बहू के कथित संबंधों को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 71 वर्षीय ससुर को मारने के लिए बहू के चाकू उठाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर के हमले के प्रयास की वीडियो बनाने पर बहू ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
यह भी आरोप है कि बहू के सहकर्मी से संबंध हैं। जिस कारण वह चार माह पहले गहने, नकदी लेकर फरार हो गई थी। ससुर ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक कॉलोनी निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उनकी बड़ी बहू के सहकर्मी से संबंध हैं। जिसकी जानकारी के बाद से बेटे और पत्नी के बीच पांच माह से विवाद चल रहा है। 16 फरवरी को बहू के प्रेमी ने घर आकर बेटे से गाली-गलौज मारपीट की थी। उनके बेटे ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसके बाद 26 मई को बहू घर से नकदी, गहने, कपड़े लेकर चली गई थी। उसके मायके वालों को उसकी जानकारी नहीं थी। बेटे ने गाजियाबाद कोर्ट में वाद दायर कराया था। साथ ही थाने को पत्नी के चले जाने की जानकारी दी थी। 12 सितंबर को बहू ने बेटे के पास फोन किया।
13 सितंबर को घर पहुंची बहू
13 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह बहू घर पहुंची। उसने बेटे से गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने बेटे को छुड़ाकर कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद उसने ससुर को मारने के लिए रसोई से चाकू उठा लिया। शोर सुनकर छोटा बेटा वहां पहुंचा। वह बहू की वीडियो बनाने लगा। जिसपर बहू ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
हंगामा करने के बाद उसने स्वयं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। जहां दोनों पक्षों का फैसला करा दिया। आरोपिता सबको देख लेने की धमकी देकर चली गई। ससुर ने बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
