Move to Jagran APP

साहिबाबाद फुट ओवरब्रिज होगा शिफ्ट, चौड़ी होगी सर्विस रोड

वसुंधरा फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बन रहे साहिबाबाद फुट ओवर ब्रिज एफओबी को जल्द ही अपने स्थान से शिफ्ट किया जाएगा। साहिबाबाद गांव चौराहे से हटाकर ओवर ब्रिज को 100 मीटर आगे मोहननगर की ओर शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम अगले सप्ताह से फ्लाईओवर की शि¨फ्टग का काम शुरू करेगा। उधर, सेतु निगम ने फ्लाईओवर के दोनों ओर मिट्टी का भरान कर निर्माण तेज कर दिया है। मार्च के अंत तक निर्माण पूरा कर फ्लाईओवर शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 06:38 PM (IST)
साहिबाबाद फुट ओवरब्रिज होगा शिफ्ट, चौड़ी होगी सर्विस रोड

सौरभ पांडेय, वसुंधरा : वसुंधरा फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बन रहे साहिबाबाद फुट ओवरब्रिज एफओबी को जल्द ही अपने स्थान से शिफ्ट किया जाएगा। साहिबाबाद गांव चौराहे से हटाकर ओवरब्रिज को 100 मीटर आगे मोहननगर की ओर शिफ्ट करने का प्लान है। बता दें कि नगर निगम अगले सप्ताह से फ्लाईओवर की शि¨फ्टग का काम शुरू करेगा। उधर, सेतु निगम ने फ्लाईओवर के दोनों ओर मिट्टी का भरान कर निर्माण तेज कर दिया है। मार्च के अंत तक निर्माण पूरा कर फ्लाईओवर शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

loksabha election banner

मोहननगर के बाद वसुंधरा रेड लाइट ही ट्रांस ¨हडन का सबसे बड़ा जाम प्वाइंट बन गया है। सुबह और शाम को वाहनों के दबाव के चलते यहां वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। ऐसे में जीडीए ने यहां फ्लाईओवर निर्माण का निर्णय लिया। सेतु निगम फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। फ्लाईओवर निर्माण के चलते दोनों ओर की सर्विस रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें साहिबाबाद एफओबी बाधा बन रहा है। इसे देखते हुए इसके शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। एफओबी को साहिबाबाद गांव से 100 मीटर आगे मोहननगर की ओर शिफ्ट किया जाएगा। अगले सप्ताह से इसकी शि¨फ्टग शुरू कर दी जाएगी। तीन लेन की होगी सर्विस रोड

पूर्व में फ्लाईओवर के दोनों ओर की सर्विस रोड को दो लेन करने का प्रस्ताव था। अब वाहनों के अधिक दबाव और ट्रकों के आवागमन को देखते हुए सेतु निगम ने दोनों ओर तीन-तीन लेन की सर्विस रोड बनाने का निर्णय लिया है। तीन लेन की सर्विस रोड बनने से बड़ वाहनों को यू टर्न लेने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही वाहनों का दबाव होने पर जाम भी नहीं लगेगा। मार्च तक फ्लाईओवर का काम पूरा करने का लक्ष्य वसुंधरा चौराहे पर जाम से निजात के लिए छह लेन फ्लाईओवर का निर्माण करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसकी लंबाई 586 मीटर है। साहिबाबाद गांव कट के पास से शुरू होकर यह वसुंधरा चौराहे के बाद उतरेगा, जबकि मोहननगर से नोएडा और औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले लोग सर्विस रोड का उपयोग कर आसानी से फ्लाईओवर के नीचे से निकल सकेंगे। फ्लाईओवर का काम 31 मार्च 2019 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हजारों वाहन चालकों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा साहिबाबाद, गाजियाबाद, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर के अलावा दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून आदि जाने वालें करीब पचास हजार वाहनों को जाम से निजात मिलेगी। मोहननगर पर यू टर्न बनने के बाद वसुंधरा रेड लाइट पर जाम के हालात बनते थे। नोएडा और दिल्ली से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते यहां जाम लगने लगा था। अधिकारी बोले

सर्विस रोड चौड़ीकरण के लिए साहिबाबाद एफओबी शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। शिफ्ट करने का काम नगर निगम करेगा। अधिकारियों से इस संबंध में बात की जा रही है। जल्द फ्लाईओवर का काम पूरा कर मार्च तक फ्लाईओवर को शुरू करने की योजना है।

- एके ¨सह, परियोजना अधिकारी, सेतु निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.