विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर साहिबाबाद में निर्बाध बिजली आपूर्ति, फॉल्ट के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:49 AM (IST)

दीवाली और आगामी त्योहारों पर साहिबाबाद में शहर से गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विद्युत ...और पढ़ें

दीवाली पर होगी बिजली की निर्बाध आपूर्ति ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दीवाली पर होगी बिजली की निर्बाध आपूर्ति ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दीवाली पर शहर से गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी।

  2. फॉल्ट ठीक करने को विशेष टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी।

  3. बिजली कटौती की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दीवाली समेत आगामी त्योहारों पर शहर से गांव तक निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय के आदेश पर विद्युत निगम के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।

हर क्षेत्र में विशेष टीम तैनात रहेंगी, जो फॉल्ट शिकायत आने पर तत्काल ठीक करेगी। वहीं बिजली कटने पर लोग हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकेंगे।

आठ नवंबर को दीवाली उत्सव मनाया जाएगा। दीवाली पर हर वर्ष लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ता है। तमाम दावों के बाद भी विद्युत निगम निर्बाध आपूर्ति नहीं कर पाता।

..सभी कमियां की जा रही दुरूस्त

विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस बार बीते करीब एक माह से तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफार्मरों की जांच, फीडर जांच, जंपरों की जांच समेत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं, जो भी कमियां मिल रही हैं उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।

विद्युत निगम जोन-तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि निर्बाध आपूर्ति के लिए करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंताओं को टीम गठित करने के भी आदेश दिए गए हैं। जो 24 घंटे तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

हेल्पलाइन नंबर पर जो भी शिकायतें आएंगी उन्हें संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर किया जाएगा। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अधिकारी तुरंत समाधान कराएंगे। लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत निगम ने हेल्पलाइन नंबर 9193320115 जारी किया है। लोग बिजली कटते ही इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

विद्युत निगम का दावा है कि शिकायत करते ही कर्मी मौके पर पहुंचकर तत्काल समाधान करेंगे। अगर किसी उपभोक्ता की शिकायत का निस्तारण कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं होगा तो वह संबंधित कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

200 से 250 मेगावाट तक बढ़ जाती है मांग

दीपावी पर अधिक लाइटें जलने के कारण बिजली की मांग 200 से 250 मेगावाट तक बढ़ जाती है। हालांकि विद्युत निगम का कहना है कि मौसम बदलने के साथ ही बिजली की मांग में गिरावट आई है। इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा।


दीवाली पर शहर से गांव तक निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके लिए टीम तैनात रहेंगी। एसडीओ, एक्सईएन अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे।-बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन

यह भी पढ़ें- 'माफिया अंकित यादव' नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर साली मौसम कुमारी की DP, इसके बाद भागलपुर में खूब चले लाठी-डंडे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।