Move to Jagran APP

किलिमंजारो से तिरंगा फहराएंगे सागर

जासं, गाजियाबाद : पर्वतारोही सागर कसाना अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराएंगे। इसके लिए वह बु

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 07:49 PM (IST)
किलिमंजारो से तिरंगा फहराएंगे सागर
किलिमंजारो से तिरंगा फहराएंगे सागर

जासं, गाजियाबाद : पर्वतारोही सागर कसाना अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराएंगे। इसके लिए वह बुधवार को दिल्ली से उड़ान भरेंगे। सागर ने बताया कि तांजानिया में स्थित किलिमंजारो अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। इससे पहले सागर 2017 में लेह लद्दाख की माउंट गोलप कांगरी चोटी पर तिरंगा फहरा चुके थे। 2016 में हिमाचल प्रदेश की सेतीदार पीक और 2018 में अरुणाचल प्रदेश की वर्जिन पीक फतह कर चुके हैं।

loksabha election banner

सागर शहर की गऊपुरी कालोनी में रहते हैं। इन चोटियों पर चढ़ने वाले वह पहले गाजियाबादी हैं। 20 वर्षीय युवा पर्वतारोही सागर कसाना के पिता अजब ¨सह कसाना ने बताया कि पर्वतारोहण के प्रति वह बचपन से ही उत्साहित है। घर की छत, पेड़ आदि पर चढ़कर सीखने वाले सागर अब समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.