रोमियो के निशाने पर छात्राएं, एंटी रोमियो स्क्वॉयड सुस्त
प्रदेश सरकार द्वारा थानों में तैनात की गई एंटी रोमियो स्क्वॉयड लापता है। इसके अभाव में बेखौफ मनचले किशोरी, महिलाओं और युवतियों को निशाना बना रहे हैं। आलम यह है कि बीते एक माह में 25 छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से महज छह मामलों में पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर सकी है। रोमियो स्क्वॉयड के न दिखने पर लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
अजय सक्सेना, साहिबाबाद: प्रदेश सरकार की ओर से थानों में तैनात की गई एंटी रोमियो स्क्वॉयड सुस्त है। इसके अभाव में बेखौफ मनचले किशोरी, महिलाओं और युवतियों को निशाना बना रहे हैं। आलम यह है कि बीते एक माह में 25 छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से महज छह मामलों में पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर सकी है। एंटी रोमियो स्क्वॉयड की मौजूदगी न दिखने से लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
एंटी रोमियो स्क्वॉयड को महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए तैनात किया गया था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने मनचलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की थी। स्क्वॉयड को स्कूल, कॉलेज और शाम के समय बाजारों में तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान प्रतिदिन मनचले गिरफ्तार भी किए गए, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद एंटी रोमियो स्क्वायड लापता सी हो गई है। ऐसे में मनचले बेखौफ हो गए है। बीते एक माह में थाना साहिबाबाद में 7, इंदिरापुरम में 8, खोड़ा में 9 और ¨लक रोड में छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया गया है। स्कूल के समय सड़क पर मौजूद रहते हैं मनचले : छात्राओं के स्कूल जाने के समय और छुट्टी के समय दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित दो नंबर बस स्टैंड, जवाहर नगर ऑटो स्टैंड, लोनी बार्डर, एलऑर कॉलेज, कैलाशवती इंटर कॉलेज, लालचंद स्कूल, आदि में मनचले दिखाई देते हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती। बीते एक माह में शहीदनगर, खोड़ा, अर्थला, शालीमार गार्डन आदि इलाकों में छेड़छाड़ के मामले आए हैं। लोगों का आरोप पुलिस नहीं करती कार्रवाई: लोगों का आरोप है कि थानों में छेड़छाड़ की शिकायत करने जाते हैं तो पुलिस तहरीर तो ले लेती है, लेकिन कार्रवाई नहीं करती है। मनचलों के डर से छात्राएं स्कूल कालेज जाने में भय महसूस करती हैं। पुलिस गश्त बढा़ने का आश्वासन देती हैं। शिकायतों के बाद भी ट्रांस ¨हडन में एंटी रोमियो स्क्वॉयड को सक्रिय नहीं किया गया। बॉक्स
छेड़छाड़ के मामले आने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। स्कूलों-कॉलेजों के आसपास मनचलों को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं। अगर कहीं से मनचलों की शिकायत आ रही है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
- श्लोक कुमार, एसपी सिटी