विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

58 लाख की लागत से बनेगी सड़क और नालियां

By JagranEdited By:
Published: Fri, 04 Sep 2020 08:36 PM (IST)

संवाद सहयोगी वसुंधरा नगर निगम वार्ड 36 में वसुंधरा सेक्टर-16ए की एक्सप्रेस स्क्वायर सोसायटी म

58 लाख की लागत से बनेगी सड़क और नालियां
58 लाख की लागत से बनेगी सड़क और नालियां

संवाद सहयोगी, वसुंधरा : नगर निगम वार्ड 36 में वसुंधरा सेक्टर-16ए की एक्सप्रेस स्क्वायर सोसायटी में जर्जर पड़ी सड़क और टूटी नालियों के पुर्ननिर्माण का शुक्रवार को स्थानीय पार्षद ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस सड़क और नालियों का निर्माण 58 लाख रुपये से कराया जाएगा। विकास कार्य होने से सैकड़ों लोग लाभांवित होंगे।

एक्सप्रेस स्क्वायर सोसायटी के लोगों की माने तो 15 वर्ष से सड़क जर्जर पड़ी थी। शुक्रवार को स्थानीय पार्षद अरविद चौधरी सोसाइटी में पहुंचे। उन्होंने लोगों को जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण की जानकारी दी। साथ ही नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस सोसायटी का निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा कराया गया था। लेकिन परिषद ने सोसायटी के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। आविप की उपेक्षाओं से परेशान लोगों की मदद के लिए वह अपनी निधि के 58 लाख रुपये से सड़क और नालियों का निर्माण करा रहे हैं। वहीं नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंता गणेशी लाल, सफाई नायक अजित कुमार, संजय सिंह, डॉ प्रवीण सिंह, हाजी सज्जाद कुरैशी, रमेश कुमार, सचिन राघव आदि मौजूद रहे। स्कूल में लगेंगी इंटरलॉकिग टाइल्स: नगर निगम वार्ड 64 स्थित प्राथमिक विद्यालय का प्रांगण कच्चा होने से बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती थी। जहां छात्रों और अध्यापकों के गिरने की संभावना बनी रहती थी। शुक्रवार को स्थानीय नगर निगम पार्षद तेजपाल सिंह राणा ने स्कूल प्रांगण में इंटरलॉकिग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।