Move to Jagran APP

दूधिया प्रकाश से जगमगाया रोड, लोगों में खुशी का माहौल

खन्ना नगर कालोनी स्थित गढ़ी कटैया रोड पर नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। रात के समय रोड पर दूधिया प्रकाश से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही शहर स्थित दिल्ली सहारनपुर मार्ग और लोनी गाजियाबाद मार्ग भी दूधिया रोशनी से जगमग होगा। रोड पर प्रकाश की व्यवस्था होने से रात के समय अंधेरे के चलते होने वाले हादसों में कमी आएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 09:23 PM (IST)
दूधिया प्रकाश से जगमगाया रोड, लोगों में खुशी का माहौल
दूधिया प्रकाश से जगमगाया रोड, लोगों में खुशी का माहौल

संवाद सहयोगी, लोनी: खन्ना नगर कॉलोनी स्थित गढ़ी कटैया रोड पर नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। रात के समय रोड पर दूधिया प्रकाश से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही शहर स्थित दिल्ली सहारनपुर मार्ग और लोनी गाजियाबाद मार्ग भी दूधिया रोशनी से जगमग होगा। रोड पर प्रकाश की व्यवस्था होने से रात के समय अंधेरे के चलते होने वाले हादसों में कमी आएगी।

loksabha election banner

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर रात के समय अंधेरे के चलते हादसों की आशंका बनी रहती थी। जिसपर नगर पालिका ने कुछ समय पूर्व मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने के लिए करीब ढाई करोड़ के टेंडर जारी किए थे। कार्य चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में खन्ना नगर कॉलोनी स्थित गढ़ी कटैया मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर रोड पर लोनी तिराहे से बार्डर तक डिवाइडर के मध्य खंभे लगाने का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इन खंभो पर लाइट लगाई जाएगी। जिससे राहगीरों को रात के समय अंधेरे में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोनी तिराहे से पुश्ता मार्ग और लोनी गाजियाबाद मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.