Move to Jagran APP

ट्रांस हिडन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया

जागरण संवाददाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में शुक्रवार को लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय क

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 08:48 PM (IST)
ट्रांस हिडन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

loksabha election banner

ट्रांस हिडन में शुक्रवार को लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 140वां जन्मदिन मनाया। लोगों ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को साझा किया।

राजेंद्र नगर स्थित विधायक सुनील शर्मा के कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान विधायक सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज में नेक कार्य करें, असहाय तथा भारत को सशक्त बनाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर अमल करें। इस दौरान प्रेम त्यागी, नरेश देवरानी, मदन राय, सतीश ढिलोर पवन रेड्डी व अन्य मौजूद रहे। वहीं, देवेन्द्र मलिक की अगुवाई में साहिबाबाद में दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान मयंक गोयल, एसपी सिंह, रोबिन मलिक, प्रमोद चौधरी मौजूद रहे। वहीं, वैशाली सेक्टर एक में वार्ड संख्या 72 के पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्गदर्शन से आज भारतीय जनता पार्टी इस शिखर पर पहुंची है। वहीं सुभाष प्रधान, प्रदीप भटनागर, अवधेश कटिहार मौजूद रहे। अन्य स्थानों पर भी हुआ आयोजन: वहीं वार्ड संख्या 80 में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पार्षद हेमलता शर्मा ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मदन राय, आलोक शर्मा, अतुल शर्मा मौजूद रहे। वसुंधरा सेक्टर एक एलआइजी स्थित चंद्र शेखर पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कैलाश चंद्र शर्मा, सुषमा नागर, राजकुमारी पटेल मौजूद रहे। वहीं, इंदिरापुरम के न्याय खंड- एक में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सुनील दत्त शर्मा, अजय शुक्ला, प्रमोद तिवारी व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.