22 अप्रैल से रामकथा
आर्य समाज राजनगर एक्सटेंशन की ओर से 22 अप्रैल से 2
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आर्य समाज राजनगर एक्सटेंशन की ओर से 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रिवर हाइट अपार्टमेंट्स में महर्षि बाल्मीकि कृत रामायण पर आधारित राम कथा व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बिजनौर के पंडित कुलदीप आर्य के मुख से रामकथा का वाचन होगा। यह जानकारी आर्य समाज राजनगर एक्सटेंशन के मंत्री गौरव सिंह आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि रामकथा शाम 6 बजे से 10 बजे तक चलेगी। 28 अप्रैल को समापन के मौके पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रामकथा होगी। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। राम कथा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान समेत अन्य महापुरुषों की महानता का चरित्र चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जान सकें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें