गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने दिया धरना
राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरने दे रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों के लिए सरकार से रियायतों की मांग की वहीं सरकारी तंत्र पर किसानों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, उसे रोकने को कहा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरने दे रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों के लिए सरकार से रियायतों की मांग की वहीं सरकारी तंत्र पर किसानों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, उसे रोकने को कहा।
धरना में बैठे पार्टी महानगर अध्यक्ष र¨वद्र चौधरी ने कहा कि 15 अक्टूबर से शुगर मिल चलाने की घोषणा के बाद भी आज तक नहीं चली, उसे तुरंत शुरू कराया जाए। किसानों को तुरंत बकाया भुगतान किया जाए। रजापुर, सिहानी, रईसपुर व हरसां के किसानों का मुआवजा सरकार नहीं दे रही है। उसको तुरंत दिलवाया जाए ताकि किसान राहत की सांस ले सकें। वहीं प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत ¨सह टीटू ने कहा कि गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। गन्ना क्रय केंद्र से खरीदे गए गन्ने का उठान उसी दिन करा लिया जाए ताकि अगले दिन की गन्ना तुलाई में किसानों को समस्या न हो। क्रयकेंद्रों पर घटतौली पर लगाम लगाई जानी चाहिए। धरने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। धरने में अमरजीत ¨सह, गीता शर्मा, रेखा चौधरी, पूनम पुरी, मनोज चौधरी, दीपक नागर, कृष्ण पाल ¨सह, अजयवीर चौधरी, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।