पानी की निकासी के विवाद में चले पत्थर व गोली
जासं गाजियाबाद कविनगर थानाक्षेत्र के कैलाशपुरम में बृहस्पतिवार सुबह पानी की निकासी को लेक
जासं, गाजियाबाद: कविनगर थानाक्षेत्र के कैलाशपुरम में बृहस्पतिवार सुबह पानी की निकासी को लेकर विवाद के बाद एक पक्ष ने फायर कर दिया। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत थी कि किसी को गोली नहीं लगी। एक पक्ष ने फायरिग तो वहीं दूसरे पक्ष ने पथराव का आरोप लगाया। सूचना के बाद पहुंची थाना कविनगर पुलिस दिन भर मामले को दबाने में जुटी रही।
कैलाशपुरम निवासी विद्युत विभाग के ठेकेदार और पड़ोसी युवक के बीच पानी की निकासी को लेकर काफी दिन से विवाद है। बृहस्पतिवार सुबह विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पहले पक्ष के लोगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा और पथराव भी किया। यह सब सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। वहीं युवक का कहना है कि पथराव करने वालों को खदेड़ने के लिए उसने हवाई फायर किया था। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि फायरिग की सूचना मिली थी। फायर करने वाले का कहना है कि उसने अपनी जान बचाने के लिए लाइसेंसी असलहे का प्रयोग किया था। किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है।