Move to Jagran APP

महिला वालंटियर के हवाले रही आधी आबादी की व्यवस्था

जागरण संवाददाता साहिबाबाद यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में सोमवार को महिलाओं की स

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 08:05 PM (IST)
महिला वालंटियर के हवाले रही आधी आबादी की व्यवस्था
महिला वालंटियर के हवाले रही आधी आबादी की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में सोमवार को महिलाओं की संख्या काफी रही। इसके मद्देनजर यहां पर महिलाओं के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। उनकी सुरक्षा व सहयोग के लिए महिला वालंटियर भी तैनात रहीं। प्रशासन की ओर से भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।

loksabha election banner

आंदोलन में शुरू से ही महिलाएं शामिल हो रही हैं। महिलाओं के ठहरने के लिए यहां पर पहले तीन ब्लाक बनाए गए थे। उनमें तीन सौ बेड की व्यवस्था थी। वहीं पर महिलाओं की सुविधा के सारे सामान मुफ्त मिल रहे थे। सोमवार को यहां पर महिलाओं की संख्या करीब एक से डेढ़ हजार रही। इसकी किसान नेताओं ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। यहां पर तीन-तीन सौ बेड के तीन ब्लाक और बढ़ा दिए गए थे।

परिवार संग भी रुकीं महिलाएं: आंदोलन में काफी महिलाएं परिवार के साथ आई हैं। वह सभी छोटे टेंट में ठहर हुई हैं। जिसमें से कुछ महिलाएं परिवार संग यहां पहुंचीं और शाम को वापस भी चली गई।

महिला वालंटियर तैनात: महिलाओं की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए यहां पर छह महिला वालंटियर तैनात हैं। वह उनकी मदद कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर वह पुरूष वालंटियर की मदद भी लेती हैं। महिलाओं की मदद में लगीं रवनीत कौर ने बताया कि वह बहन के साथ यहां आई हैं। दोनों बहनें यहां सेवा दे रही हैं।

महिला पुलिसकर्मी सतर्क: आंदोलन स्थल पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अंशु जैन भी यहां पर डटी रहीं। साथ ही महिला इंस्पेक्टर, दारोगा व सिपाही ड्यूटी पर रहीं। सादे कपड़ों में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात रहीं।

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए: सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से किसान नेता यहां खुद की ओर से भी सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। सोमवार को भी यहां पर किसानों की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। अब तक यहां किसानों की ओर से 10 कैमरे लगाए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.