आयकर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने पारदर्शी व्यवस्था पर प्रकाश डाला
जागरण संवाददाता गाजियाबाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अजय
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अजय दास मेहरोत्रा ने वेबिनार के जरिये नई पारदर्शी व्यवस्था की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कर निर्धारण में पारदर्शी व्यवस्था ही इसका मुख्य उद्देश्य है। ताकि नई व्यवस्था के तहत किसी निर्धारण अधिकारी से करदाताओं का भौतिक संपर्क न हो।
उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी किसी करदाता को संदेह की नजर से न देंखे। उनसे ऑनलाइन माध्यम से ही संवाद करें। करदाताओं से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वह निर्धारित समय में ही कर का भुगतान करें। उन्होंने 13 अगस्त को शुरू हुई फेसलेस असेस्मेंट स्कीम-2019 पर भी प्रकाश डाला। देहरादून के मुख्य आयकर आयुक्त बिपिन बिहारी सिंह, कानपुर के प्रधान आयकर आयुक्त डा. अमर वीर सिंह ने भी विचार रखे। फेसलेस असेस्मेंट स्कीम के प्रमुख बिदुओं का पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण किया गया। संयुक्त आयकर आयुक्त विजय रंजन सिन्हा ने करदाता संहिता के संबंध में पूर्व एवं वर्तमान संहिता के अंतर को समझाया। इस मौके पर सीए अभिषेक पांडेय, शैलेंद्र सचान, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार यादव, वेबिनार में करीब 650 से अधिक ने प्रतिभाग किया।