विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकुमार बैसला लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित

By JagranEdited By:
Published: Sun, 24 Jan 2021 08:45 PM (IST)

जागरण संवाददाता गाजियाबाद मेजर ध्यानचंद व यश भारती से सम्मानित कुश्ती कोच राजकुमार बैसला क

राजकुमार बैसला लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित
राजकुमार बैसला लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मेजर ध्यानचंद व यश भारती से सम्मानित कुश्ती कोच राजकुमार बैसला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में यूपी दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया।

जनपद के गांव मेवला भट्टी निवासी राजकुमार बैसला ने कुश्ती में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्हें सरकार की ओर से यश भारती व मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। रविवार को कुश्ती में उनकी उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह के दौरान लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। इस समय वह इंडियन रेलवे अकादमी नई दिल्ली में कार्यरत हैं। पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उनके जीवन की बेहतरीन उपलब्धि है। आज बड़े गौरव का दिन है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर उन्हें सम्मानित किया है। अब उनकी अगली योजना ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को सही दिशा देना है।