प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत का सिर ऊंचा किया : सुरेश खन्ना
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की ओर से रविवार को डीएलएफ स्कूल, राजेंद्र नगर में असंभव से संभव तक का सफर, लक्ष्य हमारा मोदी जी दोबारा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, विदेश राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके ¨सह, खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग सहित विधायकों ने भाग लिया। गोष्ठी में केंद्र सरकार की साढ़े चार साल की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया। केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की ओर से रविवार को डीएलएफ स्कूल, राजेंद्र नगर में असंभव से संभव तक का सफर, लक्ष्य हमारा मोदी जी दोबारा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, विदेश राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके ¨सह, खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग सहित विधायकों ने भाग लिया। गोष्ठी में केंद्र सरकार की साढ़े चार साल की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया। केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का सिर ऊंचा किया है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो आपस में शत्रुता रखते हैं लेकिन दोनों ही देश भारत के साथ मित्रवत हैं। उन्होंने कहा कि कुवैत में रहने वाले भारतीयों ने अपने मोहल्ले का नाम मोदी नगर, मोदी कॉलोनी व घरों का नाम मोदी निवास तक कर लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश में 9.57 करोड़ शौचालय बनवाएं हैं। 1.53 करोड़ परिवारों को निश्शुल्क आवास मुहैया कराया है। सरकार ने छह करोड़ से अधिक परिवारों को निश्शुल्क गैस कनेक्शन दिया है। 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देते हुए आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया है। इससे लोगों को निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। वहीं, जनरल वीके ¨सह ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु की श्रेणी में है। विदेशों में देश की प्रतिष्ठा में बीते साढ़े चार साल में खूब बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में 60 सालों से ज्यादा काम हुए हैं।
डाक्यूमेंट्री दिखाई : साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने 15 मिनट की एक डाक्यूमेंट्री दिखाई। इसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। वहीं, शहीद मेजर मोहित शर्मा और राजीव सिसौदिया के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, अनिरूद्ध अग्रवाल, लोकेश, एमपी अरोड़ा, चंद्रशेखर तोमर, पवन रेड्डी, घनश्याम तिवारी, चंद्र भूषण, जितेंद्र शर्मा, मेजर गुरुदेव ¨सह आदि मौजूद रहे।