विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद संयुक्त अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, खून की कमी बनी वजह

Published: Thu, 03 Sep 2026 04:32 PM (IST)

गाजियाबाद के संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल के लेबर रूम में नौ माह की गर्भवती महिला लक्ष्मी की उपचार के ...और पढ़ें

संयुक्त अस्पताल में महिला की मौत के बाद बैठे शोकाकुल परिवार के लोग।

संयुक्त अस्पताल में महिला की मौत के बाद बैठे शोकाकुल परिवार के लोग।

HighLights

  1. संयुक्त अस्पताल के लेबर रूम में गर्भवती महिला लक्ष्मी की मौत।

  2. चिकित्सकों ने खून की कमी को मौत का मुख्य कारण बताया।

  3. गाजियाबाद जिले में गर्भवती महिला की यह नौवीं मौत है।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल के लेबर रूम में नौ माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। रजापुर गांव में कमलेश के मकान में किराए पर रहने वाली 35 वर्षीय लक्ष्मी नौ माह की गर्भवती थी। सुबह को महिला को पर प्रसव पीड़ा के साथ सांस लेने में परेशानी हुई तो मकान मालिक का बेटा उसे लेकर संयुक्त अस्पताल में पहुंचा।

सुबह 8:40 पर महिला को चिकित्सकों की टीम ने लेबर रूम में ले जाकर उपचार शुरू किया लेकिन 9:30 बजे महिला की मौत हो गई। सीएमएस डॉक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि खून की कमी के चलते महिला की हालात गंभीर थी। महिला का यह तीसरा बच्चा था। अस्पताल की ओर से इस पर प्रकरण में लिखित में पुलिस को सूचना भेजी गई है लेकिन स्वजन ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। जिले में मार्च से अब तक यह नौवीं गर्भवती महिला की मौत है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी करने वाला मेरठ का दानिश गिरफ्तार, 2.5 लाख का सामान बरामद

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 24 घंटे में मिले स्वाइन फ्लू के 2 नए केस, मरीजों की संख्या हुई 39; निःशुल्क जांच शुरू