विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 24 घंटे में मिले स्वाइन फ्लू के 2 नए केस, मरीजों की संख्या हुई 39; निःशुल्क जांच शुरू

Published: Thu, 03 Sep 2026 04:16 PM (IST)

गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 39 हो गए हैं, जिनमें 19 मरीज गंभीर हालत में हैं। संजय नगर ...और पढ़ें

गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले। जागरण

गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले। जागरण

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में स्वाइन फ्लू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता की ओर से जारी की रिपोर्ट के अनुसार जांच के बाद दो नए केस मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 39 पर पहुंच गई है। इनमें से 19 मरीजों की हालत गंभीर है और सभी को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उधर, संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में संचालित आरटी-पीसीआर लैब में बृहस्पतिवार दोपहर को स्वाइन फ्लू की नि:शुल्क जांच शुरू कर दी गई है। पहले दिन चार मरीजों के सैंपल जांच के लिए आरटीपीसी आर लैब में लगाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट देर शाम तक आएगी।

अस्पताल में भर्ती

बताया कि लिए गए सैंपल में दो बच्चे संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती है, जबकि एक मरीज का सैंपल जिला एमएमजी अस्पताल से जांच के लिए भेजा गया है। एक  सैंपल सीएचसी से भेजा गया है। इस मशीन में एक बार में दो से लेकर छह सैंपल जांच के लिए लगाए जा सकते हैं।

अस्पताल की ओर से लैब को जांच के लिए 96 किट उपलब्ध कराई गई है। लैब में दो महिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट के साथ सात लैब टेक्नीशियन जांच प्रक्रिया में लग गए हैं।

इस लैब में डेंगू और मलेरिया की भी जांच की जा रही है। डेंगू के रोज 20 से 30 सैंपल जांच के लिए लैब में आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 24 घंटें में 6 नए स्वाइन फ्लू के मरीज मिले, झारखंड के सभी जिलों में जल्द शुरू होगी जांच; 1000 पीजी डॉक्टर लाए जाएंगे