Move to Jagran APP

गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने दिलाया उपचार

अर्थला में रहने वाले अमित की पत्नी पांच माह की गर्भवती हैं। शुक्रवार रात में उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन वह पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल गए। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना कोरोना टेस्ट के उपचार देने से इंकार कर दिया। निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए 45 सौ रुपये नहीं होने पर वह निराश होकर घर लौट आए। शनिवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर पुलिस-प्रशासन से मदद मांगी। ट्विटर पर मिले साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही के मोबाइल नंबर पर बात की। अनिल शाही ने उन्हें एमएमजी अस्पताल भेजा। वहां पर उनकी पत्नी का उपचार हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौट आईं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 06:08 AM (IST)
गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने दिलाया उपचार
गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने दिलाया उपचार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : थाना क्षेत्र की अर्थला कॉलोनी में रहने वाली पांच माह की गर्भवती महिला की शुक्रवार रात में तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में उपचार नहीं मिलने पर स्वजन ने ट्विटर पर पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही ने महिला का उपचार कराया। स्वजन ने उनका आभार जताया।

loksabha election banner

अर्थला में रहने वाले अमित की पत्नी गर्भवती हैं। शुक्रवार रात में उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन एक निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना कोरोना टेस्ट के उपचार देने से इन्कार कर दिया। निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए 45 सौ रुपये नहीं होने पर वह घर लौट आए। शनिवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर पुलिस-प्रशासन से मदद मांगी। ट्विटर पर मिले साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही के मोबाइल नंबर पर बात की। अनिल शाही ने उन्हें एमएमजी अस्पताल भेजा। वहां पर उनकी पत्नी का उपचार हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौट आईं।

--------

पीड़ित परिवार की मदद की गई है। ट्विटर व अन्य माध्यमों से यदि कोई व्यक्ति मदद मांग रहा है, तो उसे संज्ञान में लिया जा रहा है। हरसंभव मदद की जा रही है। लोगों की शिकायतें भी दूर की जा रही हैं।

- निरीक्षक अनिल शाही, प्रभारी, साहिबाबाद थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.