विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यावरण प्रहरी विजयपाल बघेल के नाम डाक टिकट जारी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2020 07:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता गाजियाबाद शहर के पर्यावरण प्रहरी विजयपाल बघेल के नाम पर केंद्र सरकार

पर्यावरण प्रहरी विजयपाल बघेल के नाम डाक टिकट जारी
पर्यावरण प्रहरी विजयपाल बघेल के नाम डाक टिकट जारी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शहर के पर्यावरण प्रहरी विजयपाल बघेल के नाम पर केंद्र सरकार ने पांच रुपये का डाक टिकट जारी किया है। डाक टिकट मुंबई से जारी किया गया है।

विजय जिले के पहले पर्यावरण प्रहरी हैं, जिनके नाम से डाक टिकट जारी किया गया है। 'ग्रीनमैन' के रूप में पहचान बनाने वाले विजयपाल बीस साल से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। वह वृक्ष को प्रकृति का आधार मानते हुए मिशन सवा सौ करोड़ के तहत प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने की अपील कर रहे हैं।

व‌र्ल्ड पार्लियामेंट के सदस्य डॉ. सुधीर तारे की संस्तुति पर भारतीय डाक विभाग ने मुंबई में शुक्रवार 4 सितंबर को उनके नाम पर 500 पैसे यानी पांच रुपये वाला डाक टिकट (आईडी नंबर -डी 019734) जारी किया। गोविदपुरम निवासी विजयपाल बघेल स्कूली बच्चों को पौधा लगाने के लिए खास तौर पर प्रेरित करते हैं। हरिद्वार में कल्पवृक्ष वन बनाने में जुटे हुए हैं। कल्पवृक्ष वन इस बार कुंभ मेले का आकर्षण रहेगा। वर्ष 1993 में 'पर्यावरण वाहिनी' के सदस्य रहते हुए उन्होंने साल 1996 में 'मेरा वृक्ष योजना' का सफलतापूर्वक संचालन किया। वर्ष 1998 में 'झपटो आंदोलन' पॉलीथिन उन्मूलन अभियान की शुरुआत करके वर्ष 2001 में 'ऑपरेशन ग्रीन' अभियान का नेतृत्व किया। वर्ष 2004 से 'ग्लोबल ग्रीन मिशन' शुरू किया ,जो अनवरत जारी है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्हें जिले के अलावा राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।