एक्यूआइ में गिरावट पर सांस लेने लायक नहीं है हवा
जागरण संवाददात साहिबाबाद गाजियाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में गिरावट आई है
जागरण संवाददात, साहिबाबाद:
गाजियाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में गिरावट आई है, लेकिन हवा सांस लेने लायक नहीं है। बुधवार शाम से बृहस्पतिवार शाम तक 24 घंटे में एक्यूआइ 421 से गिरकर 377 रह गया। फिर भी बृहस्पतिवार को गाजियाबाद एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से बृहस्पतिवार शाम चार बजे जारी आंकड़े में गाजियाबाद का एक्यूआइ 377 दर्ज किया गया। मंगलवार और बुधवार को गाजियाबाद देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा था। मामूली गिरावट के बाद भी गाजियाबाद की हवा सांस लेने लायक नहीं है। शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। सभी जगह सड़कों पर छिड़काव नहीं हो रहा है, जिससे धूल उड़ती है। औद्योगिक इकाइयों और सड़क पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों से निकलने वाला धुआं हवा को जहरीली कर रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहा है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। एनसीआर में प्रदूषित शहरों की सूची
शहर - एक्यूआइ
गाजियाबाद - 377
बुलंदशहर - 373
ग्रेटर नोएडा - 358
दिल्ली - 341
फरीदाबाद - 336
गुरुग्राम - 316
(नोट : एक्यूआइ 50 से 100 तक सामान्य माना जाता है)