कृष्णा वाटिका में ध्वस्त किए 30 फ्लैट, 150 सील
सुदामापुरी में शनिवार को जीडीए ने बड़े स्तर पर कृष्णा वाटिका कॉलोनी में ध्वस्तीकरण और सीलिग की कार्रवाई की। चाल मंजिला इमारतों में बने 30 से ज्यादा अवैध फ्लैट ध्वस्त किए गए। 150 अवैध फ्लैट सील किए गए। इस दौरान लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। भारी पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी के कारण जीडीए की टीम को कार्रवाई करने में सफलता मिली। इस कॉलोनी में कई अवैध फ्लैटों में परिवार रहने लगे हैं। उन्हें नोटिस देकर हटाया जाएगा। फिर उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सुदामापुरी में शनिवार को जीडीए ने बड़े स्तर पर कृष्णा वाटिका कॉलोनी में ध्वस्तीकरण और सीलिग की कार्रवाई की। चाल मंजिला इमारतों में बने 30 से ज्यादा अवैध फ्लैट ध्वस्त किए गए। 150 अवैध फ्लैट सील किए गए। इस दौरान लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। भारी पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी के कारण जीडीए की टीम को कार्रवाई करने में सफलता मिली। इस कॉलोनी में कई अवैध फ्लैटों में परिवार रहने लगे हैं। उन्हें नोटिस देकर हटाया जाएगा। फिर उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा।
प्रवर्तन जोन-पांच के अंतर्गत तीन एकड़ भूमि में बिल्डर लंबे वक्त से कृष्णा वाटिका कॉलोनी बसा रहा था। जिसका जीडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया। इस मामले में बिल्डर को कई नोटिस दिए गए। फिर भी बिल्डर ने निर्माण कार्य नहीं रोका। इस कॉलोनी में अब तक 250 से ज्यादा फ्लैट बन चुके हैं। जिसमें से 50 फ्लैटों में परिवार रह रहे हैं। दो फ्लैट पहले ही ध्वस्त किए जा चुके हैं। बाकी फ्लैटों पर शनिवार को कार्रवाई की गई। 30 से ज्यादा फ्लैट आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिए गए। 150 फ्लैट सील कर दिए गए। प्रवर्तन जोन-पांच के प्रभारी एवं ओएसडी सुशील कुमार चौबे के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि लोगों ने विरोध किया था। पुलिस और पीएसी बल ने विरोध कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया। उन्होंने बताया कि जिन अवैध फ्लैटों में लोग रहने लगे हैं, नोटिस देकर उन्हें खाली कराया जाएगा। फिर उनको भी ध्वस्त किया जाएगा।
मोबाइल टावर सील
क्रॉसिग रिपब्लिक टाउनशिप के सामने सैन विहार में एक मोबाइल टावर सील किया गया। इंडस मोबाइल कंपनी द्वारा टावर लगाया जा रहा था। इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। इस कारण इसे सील कर दिया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की भी लापरवाही
जीडीए बोर्ड सदस्य हिमांशु मित्तल ने कृष्णा वाटिका में हुए अवैध निर्माण पर जीडीए के प्रवर्तन अधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाह बताया है। कहा है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। बोर्ड सदस्य का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में अवैध फ्लैट बन जाना, लापरवाही का सबूत है।
अवैध निर्माण को लेकर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। सब पर कार्रवाई होगी। जो अवैध निर्माण कराने में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
- संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए