टशन दिखाने को जेबखर्च से खरीदी थी पिस्टल, बरामद
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : वसुंधरा के मेवाड़ कॉलेज के बाहर गर्लफ्रेंड को हैलो बोलने प
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
वसुंधरा के मेवाड़ कॉलेज के बाहर गर्लफ्रेंड को हैलो बोलने पर गोली चलाने वाले एलएलबी छात्र गौरव कश्यप को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद की है। पूछताछ में पता चला है कि उसने टशन दिखाने के लिए तीन माह पहले जेब खर्च से .32 बोर की अवैध पिस्टल खरीदी थी। वह अक्सर पिस्टल लेकर कॉलेज आता था। वहीं, पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई कि गौरव ने पिस्टल किससे खरीदी थी। आरोपी छात्र एक भाजपा नेता का बेटा है। इसके चलते पुलिस पूरी जानकारी देने से बचती रही।
जांच अधिकारी पारस मलिक ने बताया कि बुधवार को छह घंटे की रिमांड पर लेकर गौरव से पूछताछ की गई। गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-दो सी स्थित ग्रीन बेल्ट से घटना में प्रयोग की गई पिस्टल बरामद की। गौरव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तीन माह पहले वह 15 हजार रुपये में अवैध पिस्टल को खरीदी थी। पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है कि गौरव ने पिस्टल कहां से खरीदी थी।
----
15 हजार में खरीदी थी पिस्टल: घटना के बाद पीड़ित छात्र अभिषेक ने दावा किया था वह अक्सर पिस्टल लेकर कॉलेज आया करता था। उसने घटना से कुछ दिन पहले स्कूल के बाहर एक हवाई फायरिंग भी की थी। अब पता चला है कि उसने पॉकेट मनी इकट्टा कर टशन दिखाने के लिए 15 हजार में पिस्टल खरीदी थी।
यह हुई थी घटना:
बीती 27 दिसंबर की दोपहर मेवाड़ कॉलेज के सामने बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र गौरव निवासी राजनगर गाजियाबाद ने अभिषेक पर गोली चला दी थी। बीएएलएलबी तृत्तीय वर्ष के छात्र अभिषेक निवासी बिसरख ने गौरव के साथ खड़ी युवती से हैलो बोल दिया था। इस पर गौरव ने अभिषेक पर गोली चला दी थी। अभिषेक बाल-बाल बच गया था। गौरव ने एक सप्ताह पहले गाजियाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।