सात लोगों ने दी प्लाज्मा डोनेट करने की सहमति
जागरण संवाददाता गाजियाबाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ करने के लिए ठीक हुए मरीजों
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ करने के लिए ठीक हुए मरीजों के प्लाज्मा से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अपील की जा रही है। शुक्रवार को सात लोगों ने प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सहमति भी दे दी है।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय भी अपील कर रहे हैं कि पॉजिटिव मरीज निगेटिव होने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट करे। उन्होंने बताया कि जिले में बने सभी कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव भर्ती मरीजों के उपचार के बाद निगेटिव हुए मरीजों में से आइसीएमआर की गाइडलाइन के क्रम में पात्र मरीजों को चिह्नित करते हुए प्लाज्मा डोनर की सूची तैयार की जानी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी सहमति सहमति, पूरा विवरण, ब्लड ग्रुप व अन्य स्वास्थ्य संबंधी तकनीकी जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। इसके तहत कोविड अस्पताल की श्रेणी एल-1, एल-2 व एल-3 का विवरण, भर्ती मरीज का प्रकार, मरीज के डिस्चार्ज होने की तिथि व व्यक्तिगत जानकारी ली जा रही हैं।