जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोग परेशान
संवाद सहयोगी लोनी खन्ना नगर कालोनी के मुख्य मार्ग पर होने वाले जलभराव से लोग परेशान है। आर
संवाद सहयोगी, लोनी: खन्ना नगर कालोनी के मुख्य मार्ग पर होने वाले जलभराव से लोग परेशान है। आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था ने होने से मुख्य मार्ग पर अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। मार्ग पर एकत्र पानी से लोगों को बीमारियों के फैलने की आशंका है। लोगों ने अधिकारियों से जल निकासी कराए जाने और कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव की मांग की है। खन्ना नगर कॉलोनी में रहने वाले लोग मुख्य मार्ग पर होने वाले जलभराव की समस्या से परेशान है। कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि कॉलोनी में नगर पालिका कार्यालय और तहसील कार्यालय है। यहां प्रतिदिन उपजिलाधिकारी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और अन्य अधिकारी मुख्य मार्ग से होकर कार्यालय आते जाते है। वहीं जलभराव से मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे हो गए है। गड्ढों में गिरने से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है। लोगों को जलभराव के चलते बीमारियों के फैलने की आशंका है। कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से जलभराव की समुचित निकासी कराए जाने और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराए जाने की मांग की है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि पालिका कर्मियों को पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराए जाने और कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।