राशन बंटने की सूचना पर मसूरी से इंदिरापुरम पहुंचे लोग, हंगामा
लॉकडाउन के दौरान राशन बंटने की सूचना पर एक पुरूष दो महिला व दो बच्चे न्याय खंड - तीन पहुंच गए। बाहरी व्यक्तियों के आने की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोग जा चुके थे। लॉकडाउन के दौरान इन लोगों का मसूरी से यहां पहुंच जाना सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खोल रही है। न्याय खंड-तीन में तमाम लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सोमवार दोपहर में इन झुग्गियों में नोएडा से 20-25 लोगों के आकर रूकने की सूचना फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राशन बंटने की जानकारी होने पर मसूरी से एक पुरूष दो महिला व दो बच्चे आ गए थे। जब उन्हें पता चला कि यहां राशन नहीं बंट रहा है तो वापस चले गए। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि मसूरी से आए लोग वापस चले गए।
जासं, इंदिरापुरम : लॉकडाउन के दौरान राशन बंटने की सूचना पर एक पुरुष, दो महिला व दो बच्चे न्याय खंड - तीन पहुंच गए। बाहरी व्यक्तियों के आने की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोग जा चुके थे। लॉकडाउन के दौरान इन लोगों का मसूरी से यहां पहुंच जाना सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खोल रही है।
न्याय खंड-तीन में तमाम लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सोमवार दोपहर में इन झुग्गियों में नोएडा से 20-25 लोगों के आकर रुकने की सूचना फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि राशन बंटने की जानकारी होने पर मसूरी से एक पुरुष, दो महिला व दो बच्चे आ गए थे। जब उन्हें पता चला कि यहां राशन नहीं बंट रहा है, तो वापस चले गए। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि मसूरी से आए लोग वापस चले गए।