डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को वैद्य जी के नाम से पुकारते हैं मोदीनगर के लोग
संवाद सहयोगी मोदीनगर शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मध्यप्र
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने की सूचना के बाद शहरवासियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का मोदीनगर से पुराना रिश्ता रहा है। हाईवे स्थित गिन्नी देवी मोदी कन्या डिग्री कॉलेज के पास डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की श्री वाजपेयी औषधालय के नाम से वैद्य क्लीनिक स्थित है। जानकार बताते हैं कि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी यहाँ मरीजों का उपचार किया करते थे। तभी से डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से शहरवासियों का रिश्ता बना हुआ है। शहरवासी आज भी उन्हें वैद्य जी के नाम से ही पुकारते हैं। अब भी क्लीनिक यहीं स्थित है। कभी-कभी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी यहाँ आते भी हैं। शनिवार को जैसे ही लोगों को पता चला कि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अब मध्यप्रदेश के राज्यपाल बन गए है, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दी जाने लगीं। साथ ही ट्विटर पर भी शहरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिघल ने बताया कि मोदीनगर से डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का पुराना रिश्ता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी वे मोदीनगर आते थे। वैद्य जी के नाम से लोग उन्हें आज भी जानते हैं। वहीं, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नवीन जायसवाल ने बताया कि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अब भी यहां वैद्य की दुकान है। उन्होंने भी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से कमर दर्द का उपचार कराया था। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर वे मोदीनगर भी आये थे और नवीन जायसवाल के साथ बाइक पर पीछे बैठकर सफर किया था। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. पवन सिघल ने बताया कि शहरवासियों के लिए ये गौरव का पल है। आज भी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का क्लीनिक यहाँ स्थित है। कभी- कभी शहरवासियों से मिलने के लिए आते रहते हैं।