लोगों ने एसपी देहात से की शिकायत
संवाद सहयोगी लोनी थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की शिव वाटिका कालोनी के लोगों ने मंगलवार को था
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 10:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोनी : थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की शिव वाटिका कालोनी के लोगों ने मंगलवार को थाना लोनी बार्डर पर एसपी देहात ईरज राजा से मिलकर दो लोगों द्वारा उनके प्लाट और मकान पर कब्जे करने की शिकायत दी। लोगों ने एसपी देहात को बताया कि उन्होंने काफी समय पूर्व प्रॉपर्टी डीलर से प्लाट खरीदे थे। जिसपर वह मकान निर्माण कर रह रहे है। लेकिन लंबे समय के बाद दो व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलर द्वारा बेचे गए भूखंड को अपना बताते हुए कब्जे का प्रयास कर रहे है। एसपी देहात ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि भूखंड के दस्तावेज जांच के लिए उपजिलाधिकारी के पास भेजे गए है। उन्होंने लोगों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें