विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 साल पुरानी विरासत पर संकट, कभी पूरे गाजियाबाद की प्यास बुझाता था ये ऐतिहासिक तालाब

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:42 PM (IST)

गाजियाबाद का 400 साल पुराना ऐतिहासिक पक्का तालाब अतिक्रमण और विभागीय उदासीनता के कारण सूख रहा है, जिससे शहर की ...और पढ़ें

जर्जर अवस्था में बालूपुरा स्थित पक्का तालाब। जागरण

जर्जर अवस्था में बालूपुरा स्थित पक्का तालाब। जागरण

HighLights

  1. 400 साल पुराना पक्का तालाब अतिक्रमण से सूख रहा है।

  2. कभी शहर की प्यास बुझाता था, अब गंदगी का अड्डा।

  3. भूजल स्तर प्रभावित, स्थानीय लोग जीर्णोद्धार की मांग कर रहे।

हसीन शाह, गाजियाबाद। गाजियाबाद की करीब 400 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर पक्का तालाब आज अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहा है। बालूपुरा का यह तालाब कभी पूरे शहर की प्यास बुझाता था।

दूर-दराज से वर्षा का पानी एकत्र होकर इस तालाब तक पहुंचे, इसके लिए सात अलग-अलग प्राकृतिक रास्ते बनाए गए थे। अतिक्रमण के पंजों ने इन सभी सात रास्तों का गला घोंट दिया। नतीजा यह है कि कभी लबालब रहने वाला यह तालाब पूरी तरह सूखा पड़ा है।

पक्के तालाब की बदहाली केवल अतिक्रमण की देन नहीं है, बल्कि विभागीय उदासीनता भी इसके लिए उतनी ही जिम्मेदार है। इस ऐतिहासिक तालाब को पुनर्जीवित करने के लिए पूर्व में कई बार योजनाएं बनीं, लेकिन वे कागजों से बाहर निकलकर जमीन पर नहीं उतर सकीं।

compressed_82221365

जर्जर अवस्था में बालूपुरा स्थित पक्का तालाब। जागरण

वर्ष 2017 तालाब के सुधार पर करीब पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद इसकी तलहटी तक पानी नहीं पहुंच सका। इसके बाद वर्ष 2018 में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम के बीच तालाब की तस्वीर बदलने और इसकी जिम्मेदारी तय करने को लेकर पत्राचार चला।

प्राधिकरण ने इसे नगर निगम क्षेत्र की संपत्ति बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया और पूरी जिम्मेदारी निगम के पाले में डाल दी।

jagran News - 2026-11-17T152258.003ॉ

बालूपुरा स्थित पक्का तालाब परिसर में बनाए जा रहे गोबर के उपले। जागरण

सिमटता गया दायरा  

अतिक्रमण की मार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2018 में पक्के तालाब का क्षेत्रफल करीब 16,500 वर्गमीटर दर्ज किया गया था, जो लगातार सिमटता जा रहा है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण में अप्रैल 2025 में जिलाधिकारी की ओर से दाखिल की गई रिपोर्ट शहर के जलाशयों की भयावह तस्वीर पेश करती है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम सीमा के भीतर कुल 140 तालाब दर्ज हैं, जिनमें से 44 तालाबों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण पाया गया है। इन तालाबों की कुल 14.4043 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है।

हमारे बचपन की अनगिनत यादें इस पक्के तालाब से जुड़ी हुई हैं। करीब चार दशक पहले तक यहां का पानी इतना स्वच्छ था कि लोग पूजा-पाठ के साथ ही दैनिक उपयोग के लिए भी इसका इस्तेमाल करते थे। - गोपाली, स्थानीय निवासी

सूखा और बदहाल देखकर मन बहुत दुख होता है। प्रशासन को चाहिए कि अतिक्रमण हटाकर हमारी इस पुरानी विरासत को फिर से जीवनदान दे। पक्का तालाब केवल पानी का स्रोत नहीं, बल्कि हमारे शहर की सांस्कृतिक पहचान रहा है। - भरत सिंह, स्थानीय निवासी

त्योहारों के अवसर पर यहां मेले जैसा माहौल रहता था और महिलाएं रीति-रिवाजों के लिए एकत्र होती थीं। जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिखता। अब यह गंदगी का अड्डा बनकर बीमारियों को न्योता दे रहा है। - मनोज कुमार, स्थानीय निवासी

ताबाल के कारण भूजल स्तर हमेशा बेहतर बना रहता था। जब से तालाब सूखा है, आसपास के इलाकों में पानी का संकट भी गहराने लगा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 400 साल पुरानी एक शानदार जल संचयन व्यवस्था हमारी आंखों के सामने दम तोड़ रही है। - दीनदयाल, स्थानीय निवासी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।