साप्ताहिक बाजार लगाने का विरोध
जासं गाजियाबाद कवि नगर के निवासियों ने शनिवार को साप्ताहिक बाजार नहीं लगने दिया। कोरोना
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 10:24 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद: कवि नगर के निवासियों ने शनिवार को साप्ताहिक बाजार नहीं लगने दिया। कोरोना की वजह से स्थानीय निवासियों ने रेहड़ी पटरी वालों को भगा दिया। आरडब्ल्यूए के सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि कवि नगर पॉश इलाका है। यहां के निवासी रेहड़ी पटरी वालों से सामान नहीं खरीदते हैं। इसके बावजूद यहां दो सप्ताह से रेहड़ी पटरी वाले बाजार लगा रहे थे। इससे भीड़ जमा हो रही थी। कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था। शनिवार शाम चार बजे भी फिर से बाजार लगना शुरू हो गया। मगर उन्होंने बाजार नहीं लगने दिया। उन्होंने कवि नगर थाने में भी शिकायत की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें