Move to Jagran APP

किसान संगठनों को विपक्ष कर रहा है गुमराह: राजा वर्मा

गाजियाबाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने आरोप लगाया है कि विपक्ष और कुछ संगठनों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 08:18 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 08:18 PM (IST)
किसान संगठनों को विपक्ष कर रहा है गुमराह: राजा वर्मा
किसान संगठनों को विपक्ष कर रहा है गुमराह: राजा वर्मा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने आरोप लगाया है कि विपक्ष और कुछ संगठनों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कृषि कानून को निरस्त किए जाने की मांग पर अड़े किसानों से उन्होंने मानवीय मूल्यों का हवाला देते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया है। महानगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से किसानों के कल्याण एवं उनकी भलाई के लिए काम कर रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागतयोग्य है। इस निर्णय का किसानों को भी सम्मान करना चाहिए। किसी भी समस्या का हल वार्ता से निकलता है, लेकिन राजनीतिक रूप से खत्म होने की कगार पर खड़े कुछ राजनीतिक दल किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। इसे किसानों को समझना चाहिए। सर्दी और कोरोना संक्रमणकाल में धरना करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान संगठनों से बैठक में कई बार आग्रह किया है कि महिलाओं और बच्चों को आंदोलन से घर भेज दिया जाय। अब तक सरकार ने किसान संगठनों से नौ दौर की वार्ता की और हर बार सरकार ने संदेश दिया कि सरकार हर बिदु पर चर्चा करने को तैयार है। कुछ बिदुओं पर सरकार ने किसानों की बात मान भी ली है, लेकिन किसान संगठन कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, पप्पू पहलवान, मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा, सौरभ जायसवाल,गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.