चक्रव्यूह में फंसे आटो-बस तो तांगे ने पहुंचाया मंजिल तक
एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर पूरे जिले में चले आपरेशन चक्रव्यूह में जब सड़क पर दौड़ रहे अधिकांश आटो, बस व ई-रिक्शा फंस गए तो सवारियां रोड पर इंतजार करती नजर आईं। जब सड़क पर दौड़ने वाले वाहन सीज होकर थानों में पहुंच गए तो उम्मीद बना एक तांगा। जीटी रोड पर स्टेशन के सामने जब तांगा पहुंचा तो दर्जनभर पुरुष-महिलाएं उसमें सवार हो गए। इसके बाद तांगे वाले ने लालकुआं की कुछ और सवारी बिठानी शुरू कर दीं। तांगे वाले के मुताबिक किराना मंडी में वह ढुलाई का काम करते हैं। दोपहर ढाई बजे काम खत्म कर वह घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि जब सवारी बैठ गईं तो उन्हें मंजिल पर उतारना ही बेहतर है।
आयुष गंगवार, गाजियाबाद : एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर पूरे जिले में चले आपरेशन चक्रव्यूह में जब सड़क पर दौड़ रहे अधिकांश आटो, बस व ई-रिक्शा फंस गए तो सवारियां रोड पर इंतजार करती नजर आईं। जब सड़क पर दौड़ने वाले वाहन सीज होकर थानों में पहुंच गए तो उम्मीद बना एक तांगा। जीटी रोड पर स्टेशन के सामने जब तांगा पहुंचा तो दर्जनभर पुरुष-महिलाएं उसमें सवार हो गए। इसके बाद तांगे वाले ने लालकुआं की कुछ और सवारी बिठानी शुरू कर दीं। तांगे वाले के मुताबिक, किराना मंडी में वह ढुलाई का काम करते हैं। दोपहर ढाई बजे काम खत्म कर वह घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि जब सवारी बैठ गईं तो उन्हें मंजिल पर उतारना ही बेहतर है।
---
हजारों वाहन हुए सीज
जिले में सोमवार सुबह दिन निकला ही था कि सड़क पर जगह-जगह पुलिसकर्मी बेरिके¨डग कर खड़े दिखाई देने लगे। देखते ही देखते सड़क पर नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहन सीज होने शुरू हो गए। महिला थाने को छोड़ अन्य 16 थाना क्षेत्रों में करीब 100 चे¨कग प्वाइंट पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे और शाम को छह बजे से आठ बजे तक अभियान चलाया गया। इसमें बिना परमिट वाले डग्गामार वाहनों, परमिट की शर्तों में उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। सुबह की पाली में कुल 28 बसें और 1138 आटो सीज किए गए। इसके अलावा 767 वाहनों का चालान कर एक लाख रुपये से अधिक का शुल्क वसूला गया। इंदिरापुरम में 140 और सिहानी गेट में 122 आटो सीज किए।
---
वैकल्पिक व्यवस्था क्या है साब
व्यापक स्तर पर चलाए गए इस अभियान में जिले के करीब 80 फीसद पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा की गई कार्रवाई में जब आटो सड़क से साफ हो गए तो लोग परेशान होने लगे। अभियान का जायजा ले रहे एसपी सिटी श्लोक कुमार को लोगों ने सड़क पर रोक लिया। उनका घेराव किया तो एसपी सिटी ने नियमों का हवाला दिया। जवाब में लोगों ने कहा कि इसकी वैकल्पिक व्यवस्था क्या है। हम लोग अपने घर कैसे जाएं। एसपी सिटी बमुश्किल लोगों को समझाकर वहां से निकले। इसके अलावा कई स्थानों पर आटो चालकों ने जोरदार हंगामा करते हुए पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। हालांकि पुलिस का अभियान जारी रहा।