घायल बुजुर्ग की मौत
शास्त्रीनगर में एक सप्ताह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए बुजुर्ग ने सोमवार रात दम तोड़ दिया। उनके दामाद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटेलनगर निवासी नीरज जोशी ने बताया कि उनके ससुर गोपाल तिवारी(60) 11 सितंबर को स्कूटी से शास्त्रीनगर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गोपाल तिवारी को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।
जासं, गाजियाबाद