नुक्कड़ नाटक से महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश
आनलाइन माध्यम से अधिकारियों समेत चालकों और परिचालकों को महिला से सभ्य व्यवहार करने की जानकारी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:43 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:43 PM (IST)
संस, साहिबाबाद : उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को कौशांबी और साहिबाबाद डिपो पर नुक्कड़ नाटक से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। साथ ही स्टाफ को वीडियो काल के माध्यम से महिलाओं से सम्मानजनक व्यवहार करने की सलाह दी।
विशेष आयोजन सुबह करीब 11 बजे कौशांबी और साहिबाबाद बस डिपो पर हुआ। आयोजन के दौरान डिपो पर नुक्कड़ नाटक कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के लिए कलाकार लखनऊ से बुलाए गए थे। जिन्होंने गाकर और कविता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही आनलाइन माध्यम से अधिकारियों समेत चालकों और परिचालकों को महिला से सभ्य व्यवहार करने की जानकारी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें