विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहिसाब खर्च पर 28 पूर्व प्रधानों को नोटिस

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Feb 2021 06:52 PM (IST)

अभिषेक सिंह गाजियाबाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में 161 ग्राम पंचायतों में

बेहिसाब खर्च पर 28 पूर्व प्रधानों को नोटिस
बेहिसाब खर्च पर 28 पूर्व प्रधानों को नोटिस

अभिषेक सिंह गाजियाबाद

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में 161 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए दिसंबर 2020 में कार्यकाल खत्म होने के बाद घर बैठे पूर्व प्रधानों ने तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन 28 ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधानों के पास चुनाव में उतरने से पहले वसूली का नोटिस पहुंच गया है। इससे उनकी मुश्किल बढ़ गई है।

इन पूर्व प्रधानों पर पिछले दो साल में ग्राम पंचायतों के विकास को मिली धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप है। यह धनराशि प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाखों और करोड़ों रुपये में हैं। चुनाव के मैदान में उतरने से पहले इनको ग्राम पंचायतों का हिसाब देना होगा नहीं तो धनराशि जमा करानी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जिला पंचायत राज विभाग से इनको नो-ड्यूज का प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा। इस कारण ये लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इनके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव पर भी कार्रवाई होगी, क्योंकि बिना उनकी मर्जी के रकम खर्च नहीं की जा सकती है। दुरुपयोग की गई धनराशि के आधे हिस्से की वसूली उनसे हो सकती है। ग्राम पंचायत का नाम दुरुपयोग की गई धनराशि

सरना मुरादनगर 3583971.00

झलावा 3103532.00

कुन्हैडा 2561545.00

भदौली 4284842.00

सीकरी खुर्द 16162386.00

बिसोखर 45525722.00

मुरादाबाद 4972232.00

मछरी 2436573.00

रोरी 34764429.00

सारा 11413075.00

अतरोली 9596194.00

लतीफपुर तिबड़ा 8795998.00

नंगला मूसा 3011325.00

कादराबाद 12265732.00

यूसुफपुर नंगलाबेर 5316748.00

याकूतपुर मवी 5511863.00

भदौला 3374917.00

नगौला अमीपुर 5244686.00

शेरपुर 3134011.00

फफराना 4799257.00

तलहैटा 8710679.56

बेगमाबाद बुदाना 13704493.00

औरंगाबाद फजलगढ़ 10208637.00

कलछीना 37164154.00

चुडियाला 12490138.00

सैदपुर हुसैनपुर डीलना 19357630.00

बखरवा विद्यापुर 9859591.00

किल्होडा रघुनाथपुर 6388597.00 28 ग्राम पंचायत में धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इसकी वसूली के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान को नोटिस जारी किया जा चुका है।

- अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।