दस किलोमीटर दौड़े निर्मल, जीता पदक
दस किलोमीटर दौड़े निर्मल जीता पदकदस किलोमीटर दौड़े निर्मल जीता पदकदस किलोमीटर दौड़े निर्मल जीता पदकदस किलोमीटर दौड़े निर्मल जीता पदकदस किलोमीटर दौड़े निर्मल जीता पदकदस किलोमीटर दौड़े निर्मल जीता पदक
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम :
इंदिरापुरम में रहने वाले धावक राम प्रकाश निर्मल ने दिल्ली में आयोजित दौड़ में भाग लिया। उन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ को एक घंटा 35 मिनट में पूरा किया और उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए आयोजकों ने उनको पुरस्कार दिया। यह उनके जीवन का 74वां पदक रहा।
दौड़ में अलग-अलग आयु वर्ग के धावकों ने भाग लिया।
इंदिरापुरम की गौर ग्रीन सिटी में रहने वाले राम प्रकाश निर्मल ने बताया है कि उन्होंने 59 वर्ष की आयु में दौड़ना शुरू किया और बीते नौ साल के भीतर 74 पदक हासिल कर लिए हैं। उनका लक्ष्य सौ पदक हासिल करने का है, जिसे वह अगले 14 महीने में 31 दिसंबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य बना चुके हैं। घुटनों में दर्द और स्मॉग वाला मौसम होने के बावजूद भी आरपी निर्मल दौड़ लगाते हैं और अपने जोश के चलते पदक भी जीते हैं। उनकी उम्र के इस पड़ाव में दौड़ के प्रति जोश अन्य लोगों को दौड़ने के लिए प्रेरित करता है।