विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: हनीट्रैप में फंसा डॉक्टर, इलाज कराने पहुंची महिला ने बनाए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो, फिर...

By prabhat pandey Edited By: Sonu Suman
Published: Sat, 30 Dec 2023 10:17 PM (IST)

गाजियाबाद जिले के एक सरकारी त्वचा रोग विशेषज्ञ से महिला मरीज ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर ...और पढ़ें

गाजियाबाद में डॉक्टर के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो लेकर लूटे साढ़े 11 लाख रुपये।
गाजियाबाद में डॉक्टर के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो लेकर लूटे साढ़े 11 लाख रुपये।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के एक सरकारी त्वचा रोग विशेषज्ञ से महिला मरीज ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर 11 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए। आरोप है कि महिला अभी और रुपये की मांग कर रही है। नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दे रही है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

डॉक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया पिछले दिनों एक महिला इलाज कराने आई थी। दवाई लेकर गई तो उसने कॉल कर बताया कि उसे नींद अधिक आ रही है। तो उसकी नींद की दवाई बंद कर दी। महिला उन्हें संदेश भेजने लगी। नजदीकियां बढ़ाकर वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल की। उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। उनके घर पर भी पहुंच गई। फिर फोटो और वीडियो प्रसारित करने के नाम पर ब्लैकमेल कर 11 लाख 50 हजार रुपये और कई कीमती सामान ले लिया।

परेशान डॉक्टर ने आत्महत्या की चेतावनी भी दी

इतना ही नहीं, महिला ने फोटो वीडियो डिलीट कराने के नाम पर साहिबाबाद क्षेत्र में बुलाया। ब्लैकमेल कर और रुपये की डिमांड करने लगे। महिला ने दो युवतियां और एक युवक के साथ मिलकर उन्हें दोबारा ब्लैकमेल किया। महिला ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत की। जांच में आरोप निराधार मिले। परेशान डॉक्टर ने आत्महत्या की चेतावनी दी। कोतवाली पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: 73 साल का बुजुर्ग मिला कोरोना संक्रमित, जिले में एक्टिव मामलों की संख्या तीन पहुंची