विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: 73 साल का बुजुर्ग मिला कोरोना संक्रमित, जिले में एक्टिव मामलों की संख्या तीन पहुंची

By Shahnawaz Ali Edited By: Sonu Suman
Published: Sat, 30 Dec 2023 08:28 PM (IST)

गाजियाबाद में शनिवार को एक ओर कोरोना संक्रमण का मामला आया है। संक्रमित की आयु 73 वर्ष है जो वैशाली ...और पढ़ें

गाजियाबाद में 73 साल का बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजीटिव।
गाजियाबाद में 73 साल का बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजीटिव।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शनिवार को जिले में एक ओर कोरोना संक्रमण का मामला आया है। संक्रमित की आयु 73 वर्ष है, जो वैशाली के निवासी हैं। उन्हें परिवार के लोग खांसी और जुकाम होने पर निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उनका कोरोना टेस्ट करवाया। जांच के बाद आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर होम आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी निगरानी की जा रही है। अब जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार शनिवार को 60 मरीजों की कोरोना जांच कराई गई, जिनमें एक संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया सक्रिय तीनों मरीजों की हालत सामान्य है।

ये भी पढ़ें- रिश्ते शर्मसार: बेटे ने धारदार हथियार से जन्म देने वाली मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही मामले की जांच