यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिश्ते शर्मसार: बेटे ने धारदार हथियार से जन्म देने वाली मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही मामले की जांच
गाजियाबाद के लोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी जन्म देने ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, लोनी। गाजियाबाद के लोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी जन्म देने वाली मां की ही हत्या कर दी।
लोनी कोतवाली क्षेत्र के निठोरा रोड स्थित अमन गार्डन कॉलोनी में बेटे शाहरुख ने अपनी मां दिलशाद बेगम की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मामला शुक्रवार देर रात का है।
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले रखा है आरोपित से पुलिस पूछताछ कर मामला पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।
