विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: कौन हैं डॉली शर्मा? जिनकी झोली में कांग्रेस ने फिर डाला टिकट; गाजियाबाद सीट से बनाया प्रत्याशी

Published: Thu, 28 Mar 2024 08:06 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:12 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से Dolly Sharma को अपना प्रत्याशी ...और पढ़ें

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने फिर से डॉली शर्मा पर जताया भरोसा, प्रत्याशी घोषित
Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने फिर से डॉली शर्मा पर जताया भरोसा, प्रत्याशी घोषित

HighLights

  1. कांग्रेस ने फिर से डॉली शर्मा पर जताया भरोसा, प्रत्याशी घोषित
  2. इस सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं डॉली शर्मा
  3. भाजपा ने गाजियाबाद सीट से विधायक अतुल गर्ग को उतारा
  4. मौजूदा कांग्रेस प्रवक्ता के अलावा गाजियाबाद से 2017 में मेयर और 2019 में पार्टी बना चुकी है लोकसभा प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस ने डॉली शर्मा (Dolly Sharma) पर फिर से भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बुधवार देर रात इसकी घोषणा की गई। डॉली शर्मा गाजियाबाद से 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं। वह इस समय पार्टी प्रवक्ता के रूप में संगठन में जिम्मेदारी निभा रही हैं।

आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

इससे पहले मेयर चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वह चुनाव हार गई थीं। भाजपा की आशा शर्मा ने उन्हें 1,63,647 मतों से पराजित किया था। डॉली शर्मा सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं।

एमबीए हैं डॉली शर्मा

वह नोएडा स्थित आइएमएस कॉलेज से एमबीए हैं। उनके पति दीपक शर्मा कारोबारी हैं। उनका 11 साल का बेटा अथर्व भी है। बता दें कि गाजियाबाद में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं, जबकि नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद से भाजपा ने वैश्य प्रत्याशी को क्यों उतारा, कहीं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी तो वजह नहीं?

कांग्रेस ने फिर से ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव खेला

गाजियाबाद सीट पर डॉली शर्मा के नाम की चर्चा पिछले काफी दिन से थी। सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस ने इस सीट के लिए फिर से ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव खेला है।

रोचक बात तो यह है कि भाजपा से शहर गाजियाबाद सीट से विधायक अतुल गर्ग के बाद कांग्रेस ने भी स्थानीय प्रत्याशी पर भी भरोसा जताया है। डॉली शर्मा पर कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी गाजियाबाद सीट पर प्रत्याशी के तौर पर उतारा था।

उस चुनाव में भाजपा के डॉ. वीके सिंह ने पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज कर संसद का रास्ता लगातार दूसरी बार तय किया था। वहीं, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सुरेश बंसल को चार लाख से अधिक मत मिले थे, जो दूसरे स्थान पर रहे थे।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को एक लाख से अधिक वोट मिले और तीसरे स्थान पर थीं। इस बार कांग्रेस सपा के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में है।

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

पार्टी प्रत्याशी मिले वोट
भाजपा डॉ. वीके सिंह 9,44,503
सपा-बसपा सुरेश बंसल 4,43,003
कांग्रेस डॉली शर्मा 1,11,944