विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरकर जुड़वा भाईयों की मौत, चांद देखने के दौरान हुआ हादसा

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 17 Oct 2021 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 11:12 AM (IST)

विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी की 25वीं मंजिल गिरकर शनिवार रात दो भाईयों की मौत ...और पढ़ें

सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड कार्नेसिया सोसायटी।
सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड कार्नेसिया सोसायटी।

गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी की 25वीं मंजिल गिरकर शनिवार रात दो भाईयों की मौत हो गई। बालकनी में दोनों चांद देखने के लिए खड़े हुए थे। इस दौरान नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय बच्चों की मां व बहन घर पर थी जबकि पिता आफिस के काम से मुंबई गए हुए हैं। इस घटना के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बच्चों की मौत से सोसायटी में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

सीओ सिटी प्रथम महिपाल सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ विहार में प्रतीक ग्रांड सोसायटी की 25वीं मंजिल पर मूलरूप से चेन्नई निवासी टीएस पलानी मुदलियार परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी राधा, बेटी गायत्री व 14 साल के दो जुड़वा बेटे सूर्य नारायण व सत्य नारायण थे। शनिवार रात करीब 12 बजे राधा व गायत्री मकान में थी जबकि सत्य नारायण व सूर्य नारायण पढते हुए बालकनी में जाकर खेलने लगे। मां ने दोनों को पानी दिया और अंदर आकर सोने के लिए कहा। दोनों ने कहा कि उन्हें चांद देखना है और वह चांद देखकर भीतर आएंगे। मां अंदर जाकर सो गईं। इस दौरान दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरे।

नीचे गिरते ही सोसायटी में शोर मच गया और गार्डों ने राधा को सूचना दी। इसके बाद सोसायटी के निवासियों की मदद से स्वजन उन्हें पास केे अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार का बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।