यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad News: नींद से नहीं जाग रहे निगम के कर्मचारी, रास्ते पर चार दिन से गिरा पड़ा पेड़ और...
गाजियाबाद के इंदिरापुरम शक्तिखंड-3 में चार दिन पहले एक पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे यातायात बाधित हो रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
- इंदिरापुरम में चार दिन से गिरा पेड़
- नगर निगम कर्मियों की लापरवाही का आरोप
- आवागमन बाधित, जाम की समस्या बढ़ी
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में वर्षा के मौसम के बीच लोगों को जलभराव ही नहीं बल्कि दूसरी ऐसी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है, जिनकी अनदेखी नगर निगम कर रहा है।
कुछ ऐसा ही इंदिरापुरम शक्तिखंड के तीन में देखने को मिला है, जहां चार दिन से एक पेड़ गिरकर बीच रास्ते पर पड़ा है लेकिन इसे निगम कर्मियों ने नहीं उठाया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार दिन में भी नगर निगम के किसी कर्मचारी ने इसकी सुध नहीं ली है। शक्तिखंड-3 में सुशीला नैय्यर मार्ग के नजदीक हरा पेड़ वर्षा के चलते गिर गया।
स्थानीय निवासी अंजू ने बताया कि उन्होंने पेड़ हटाने के लिए स्थानीय पार्षद से मांग की है। पेड़ गिर जाने के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम की समस्या भी यहां बन जाती है।
नगर निगम के उद्यान प्रभारी डा. अनुज ने बताया कि जोन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। मौके से पेड़ हटवाया जा रहा है।
