Move to Jagran APP

मोदीनगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, इलाज के दौरान महिला की मौत

आग में झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का नाम जागो देवी बताया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 12:25 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 12:25 PM (IST)
मोदीनगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, इलाज के दौरान महिला की मौत
मोदीनगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, इलाज के दौरान महिला की मौत

गाजियाबाद, अनिल त्यागी। मोदीनगर के बखरवा अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। आग में झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का नाम जागो देवी बताया जा रहा है। वह मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती थीं।

loksabha election banner

बता दें कि बखरवा गांव में हुए अग्निकांड में प्रशासन ने रात को मृतकों की संख्या आठ बताई थी। जबकि, घायलों की सूची में चार और लापता में दो किशोरियों को बताया गया था। लेकिन जैसे-जैसे शवों को गाजियाबाद पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया तो मृतकों की उनके स्वजनों ने पहचान की। कई लोगों को तो आनन-फानन में मेरठ के मेडिकल में भर्ती कराया गया था और उनको स्वजन ही मृत समझ रहे थे। ऐसे में रात को ही प्रशासन ने उन लोगों को अस्पताल भेजा और अपनों से उनकी मुलाकात कराई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा जो लोग आग की चपेट में आकर झुलसे हैं, वे भी पहचानने में नहीं आ रहे हैं। उनकी खाल पूरी तरह जलने से काली हो गई है।

मिट गई थी चेहरों की पहचान, पांच बार मृतकों की सूची में करना पड़ा संशोधन

बखरवा गांव में बारूद के ढेर में आग लगने के बाद जो विस्फोट हुआ, उसने मरने वालों के चेहरे और शरीर के दूसरे अंगों तक की पहचान मिटा दी। यही वजह रही कि जहां मरने वालों की सूची में प्रशासन को पांच बार संशोधन करना पड़ा। वहीं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके स्वजन भी अपने लोगों को मृत समझ रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि जिस समय घटना हुई, मौके पर भारी भीड़ हो गई थी। लोग अपनों को पहचानने या अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय हंगामा करने पर उतारू थे। यही वजह रही कि सूची में पांच बार संशोधन करना पड़ा। हालांकि, सोमवार दोपहर को जो सूची प्रशासन ने जारी की, उसको एक-एक स्वजन से शव की पहचान कराने के बाद ही अंतिम रूप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.