विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमरे में ले जाने के लिए पकड़ लिया छात्रा का हाथ, शिकायत दर्ज

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 04:02 PM (IST)

छात्रा जब घर लौट रही थी तो आरोपी ने बीच रास्ते में छात्रा से न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसे जबरन पास के कमरे में भी ले जाने लगा।

कमरे में ले जाने के लिए पकड़ लिया छात्रा का हाथ, शिकायत दर्ज
कमरे में ले जाने के लिए पकड़ लिया छात्रा का हाथ, शिकायत दर्ज

गाजियाबाद [जेएनएन]। पॉश इलाके इंदिरापुरम के एक पब्लिक स्कूल की छठवीं कक्षा की छात्रा ने सहपाठी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।

इंदिरापुरम निवासी पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई दिनों से बेटी संग पढ़ने वाला छात्र उसे परेशान कर रहा था। कई बार उसे समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। सोमवार दोपहर वह जब घर लौट रही थी तो आरोपी ने बीच रास्ते में छात्रा से न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसे जबरन पास के कमरे में भी ले जाने लगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के शोरूम में 1.35 करोड़ की चोरी

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने की मारपीट

छात्रा का शोर सुन रास्ते से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंच गए इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के परिजन ने आरोपी छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। वारदात के बाद से आरोपी छात्र फरार है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: किसिंग वीडियो मामले में कानूनी पेंच में फंसी पुलिस, अटक गई जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।