Move to Jagran APP

International Women's Day 2021: कहीं महिलाओं का हुआ सम्मान, कहीं बताया योगदान

International Womens Day 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर भर के स्कूल कालेज और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोविंदपुरम स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्राफी देकर सम्मानित किया।

By Deepa SharmaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:19 PM (IST)
International Women's Day 2021: कहीं महिलाओं का हुआ सम्मान, कहीं बताया योगदान
गोविंदपुरम स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्राफी देकर सम्मानित किया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर भर के स्कूल, कालेज और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोविंदपुरम स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्राफी देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में राज शर्मा, साधना त्यागी, अनुरंजना त्यागी, डॉ. मधु सिंह, संध्या त्यागी और डॉ. आभा त्यागी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डा. विनीता त्यागी, अनुज त्यागी, अश्विनी त्यागी, केजी शर्मा, विनीत त्यागी मौजूद रहे। 

गाजियाबाद केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1

गाजियाबाद केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायुसेना स्थल हिण्डन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वायु सेना स्थल हिण्डन की स्क्वॉड्रन लीडर सुश्री मेल्डा साज ने भाग लिया। महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम के संपादन से विद्यार्थियों में विशेष प्रसन्नता का भाव था।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत शिक्षक अनंत शरण पाण्डेय द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया। उसके बाद विद्यालय प्राचार्या द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए स्नातकोत्तर शिक्षक रमाकान्त शर्मा ने महिला दिवस के महत्व को परिभाषित किया और इस दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रेरक प्रसंगों से वर्तमान में महिलाओं की समाज में उत्कृष्ट स्थिति को उजागर किया। साथ ही महिला सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या शोभा शर्मा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में मन वचन और कर्म से सदैव महिलाओं का सम्मान करने की सीख दी।

साथ ही बालिकाओं को अपने जीवन मे कठोर परिश्रम से सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुमुद रंजन झा ने किया और अंत में प्राथमिक शिक्षिका रुचि वाधवा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। 

वहीं विजय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त शर्मा और जिला विद्यालय उप निरीक्षक ज्योति दीक्षित ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुधा रानी कटियार आदि मौजूद रहे। गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एक निजी अस्पताल के निदेशक डा. शशि अरोड़ा ने पौधारोपण किया।

इस मौके पर विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी, निदेशक शचींद्रनाथ त्यागी, प्रधानाचार्या सीमा सेठी मौजूद रहे। इसके अलावा नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालय की आचार्य बहनों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के पुरातन छात्र राम किशन, निजी शैक्षिक संस्थान के चेयरमैन आलोक गर्ग, निशा गर्ग, धर्मवती अग्रवाल, प्रधानाचार्या रेखा शर्मा मौजूद रहे। एमएमजी अस्पताल में महिला स्टाफ का सम्मान किया गया। इनमें सुरुचि सैनी, कुसुम लता, आकांक्षा, डा. प्रज्ञा आदि को सम्मानित किया गया।

नुक्कड़ नाटक कर महिला के योगदान को बताया

एमएमएच कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की ओर से महाविद्यालय की संस्था 'स्पंदन नाट्यशाला' द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया। जननी नाटक के माध्यम से महिला के योगदान को दर्शाया। साथ ही बताया कि पुरुष ही महिलाओं की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं है महिला स्वयं भी अपने साथ होने वाले अत्याचार व दु‌र्व्यवहार के लिए जिम्मेदार है।

नाटक के अंत में कलाकारों ने बताया कि समाज में ना नारी पुरुष द्वारा प्रताड़ित हो, और ना ही अपना बदला लेने के लिए नारी पुरुष को प्रताड़ित करे, समाज में संतुलन की स्थिति हो। नाटक में अभिनय तनु, दीपांशु, अमित, मनीषा, नीरज भारती, अंजलि, गरिमा, आकाश आदि ने किया। इस मौके पर डा. यूसी शर्मा, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डा. ईशा शर्मा, डॉ. आभा दुबे, डा. राखी द्विवेदी, डा. कल्पना दुबे आदि मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण संबंधित पोस्टर लगाए

कमला नेहरू नगर स्थित उपभोक्ता मामलों के विभाग राष्ट्रीय परीक्षण संस्थान में सोमवार को महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक शेर सिंह ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित पोस्टर कार्यालय में महिलाओं के साथ लगाए। दोपहर को महिलाओं के लिये वॉकाथन का आयोजन किया गया। इसमें प्रियंका को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कार्यालय परिसर में महिलाओं के अधिकार विषय पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक मेमोल वोवेन ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कानून में उपलब्ध अधिकारों की जानकारियां भी महिलाओं को दी। कार्यक्रम का संचालन मनोज खंडेलवाल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.