विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: गांव में अजगर सांप निकलने से मची अफरातफरी, लोगों में दहशत का माहौल

Published: Mon, 08 Sep 2025 04:02 PM (IST)

गाजियाबाद के मोदीनगर के सीकरी कलां गांव में शनिवार रात एक अजगर मिलने से दहशत फैल गई। गली में टहलते ...और पढ़ें

गांव में अजगर मिलने से मची अफरातफरी
गांव में अजगर मिलने से मची अफरातफरी

HighLights

  1. मोदीनगर के सीकरी कलां में अजगर |
  2. गांव में दहशत, पशु प्रेमी ने पकड़ा |
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो |

जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में मोदीनगर के सीकरी कलां गांव में शनिवार रात को अजगर मिलने से अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकल आए। मौके पर पशु प्रेमी को बुलाया गया, जो अजगर को अपने साथ ले गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

सीकरी कलां गांव में शनिवार रात कुछ लोग गली में टहल रहे थे। इसी बीच नाली के पास अजगर रेंग रहा था। लोग घबराकर पीछे हट गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में अजगर की सूचना फैल गई। लोग अजगर देखने के लिए वहां आने लगे। वहां भीड़ लग गई। अजगर नाले में चला गया। वह काफी लंबा था।

अजगर को पकड़ने के लिए जोया गांव से पशु प्रेमी जगमोहन काे बुलाया गया। जगमोहन ने कुछ ही देर में अजगर को पकड़ लिया। अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।