Move to Jagran APP

Ghaziabad News: गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने वर्ल्ड कैडेट्स चेस चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Ghaziabad News गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने वर्ल्ड फिडे कैडेट्स चैंपियनशिप के अंडर-12 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य के साथ साथ पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। शुभी ने प्रतियोगिता के 11वें दौर में 8.5 अंक हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम दर्ज करा ली।

By JagranEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Wed, 28 Sep 2022 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 03:27 PM (IST)
गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने जीता वर्ल्ड कैडेट्स चेस चैंपियन का खिताब

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। जार्जिया में आयोजित वर्ल्ड फिडे कैडेट्स चैंपियनशिप के अंडर-12 आयु वर्ग में गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक में रहने वाली शुभी गुप्ता ने प्रतियोगिता के 11वें दौर में 8.5 अंक हासिल कर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं। अभी दो महीने पहले ही उन्हें इस वर्ग में देश की सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी का सम्मान मिला था।

loksabha election banner

उन्होंने यह चैंपियनशिप मेजबान देश जार्जिया की मेगलाज केसरिया को मात देते हुए हासिल की है। जार्जिया में शुभी के पिता प्रदीप गुप्ता उनके साथ हैं। उन्होंने दैनिक जागरण से इंटरनेट कालिंग के जरिये बताया कि अब वह अगले माह 13 अक्टूबर में इंडोनेशिया के बाली में होने वाली एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप में शामिल होने की जुगत में हैं। सरकार आर्थिक रूप से उनकी कितनी मदद करेगी यह उसके बाद तय होगा। इससे पूर्व शुभी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर गाजियाबाद का नाम रोशन कर चुकी है। शुभी गुप्ता उत्तर प्रदेश में विभिन्न आयु वर्गाें की शतरंज चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रह चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुभी ने जीते कई पदक

महज 12 साल की शुभी गुप्ता ने बेहद कम उम्र में विश्व स्तर पर अपनी प्रथिभा का लोहा मनवाया है। जार्जिया में आयोजित वर्ल्ड फिडे कैडेट्स चैंपियनशिप 2022 में अंडर- 12 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने से पहले शुभी ने विश्व स्तर के कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी पदक जीता है। साल 2022 में पश्चिमी एशियाई युवा चैंपियनशिप, अंडर-12 पश्चिमी एशियन युवा आनलाइन चैंपियनशिप 2021 और अंडर-14 एशियन स्कूल्स चैंपियनशिप 2021 में शुभी ने रजत पदक जीता है। 

राष्ट्रीय स्तर पर पदक

वर्ष 2022 : कर्नाटक में राष्ट्रीय एमेच्योर महिला शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

वर्ष 2022 : कर्नाटक में राष्ट्रीय अंडर-12 ग‌र्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

वर्ष 2022 : दिल्ली में राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक

वर्ष 2021 : नेशनल स्कूल्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

वर्ष 2021 : राष्ट्रीय शतरंज बालिका अंडर-14 चैंपियनशिप में कांस्य पदक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.