Move to Jagran APP

PWD Scam: त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

Tripura PWD scam त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह को करोड़ों रुपये के पीडब्ल्यूडी घोटाले में गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 09:17 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 09:23 AM (IST)
PWD Scam: त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह को करोड़ों रुपये के लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) घोटाले में सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। त्रिपुरा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने बताया कि उनको दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। उनका ट्रांजिट रिमांड के लिए पहले उत्तर प्रदेश के एक कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिर कोर्ट के आदेश से आगे की औपचारिकताओं के लिए अगरतला लाया जाएगा।

loksabha election banner

यशपाल 2008-09 के दौरान त्रिपुरा में पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव थे। त्रिपुरा पुलिस की अपराध शाखा 638 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के मामले में उनकी तलाश कर रही थी।

फरार चल रहे थे यशपाल सिंह 

त्रिपुरा सरकार के सतर्कता विभाग ने पिछले साल 13 अक्टूबर को माकपा नेता और पूर्व पीडब्ल्यूडी और वित्त मंत्री बादल चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव यशपाल सिंह और इसी विभाग के मुख्य अभियंता सुनील भौमिक के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामला दर्ज होने के बाद यशपाल सिंह फरार चल रहे थे। फिलहाल अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस त्रिपुरा जाएगा। जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और अहम जानकारी और सबूत मिल सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.